प्रश्न-हाल ही में ‘क्रेडिट सुईस’ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 तक भारत में परिवारों की कुल सम्पत्ति किस दर से बढ़कर 7.1 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है?
(a) 7.5%
(b) 4.6%
(c) 7.9%
(d) 5.7%
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 14 नवंबर, 2017 को ‘क्रेडिट सुईस’ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में करोड़पतियों की संख्या 245000 के स्तर पर पहुंच गई है।
- साथ ही भारत में परिवारों की कुल सम्पत्ति भी बढ़कर 5 ट्रिलियन डॉलर हो गई है।
- रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 तक देश में करोड़पतियों की संख्या बढ़कर 372000 होने का अनुमान है, जबकि परिवारों की कुल सम्पत्ति 7.5% की दर से बढ़कर 7.1 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है।
- रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2000 से भारत में लोगों की सम्पत्ति वर्ष दर वर्ष 9.2% की दर से बढ़ी है जो कि वैश्विक वृद्धि 6% से अधिक है।
- जनसंख्या में वास्तविक वृद्धि दर 2.2% आकलित है।
- भारत की सम्पत्ति में 451 बिलियन डॉलर की वृद्धि वैश्विक आधार पर किसी एक देश की सम्पत्ति में हुई वृद्धि के मामले में 8वीं बड़ी वृद्धि के रूप में दर्शाता है।
- लगभग 92% वयस्क जनसंख्या के पास 10000 डॉलर से भी कम संपत्ति है जबकि दूसरी तरफ कुल आबादी का छोटा-सा हिस्सा (वयस्क आबादी का मात्र 0.5%) की शुद्ध सम्पत्ति 100000 डॉलर से अधिक है। जो भारत की जनसंख्या को देखते हुए मात्र 4.2 मिलियन है।
- भारत में निजी सम्पत्ति का ज्यादा हिस्सा भूमि एवं अन्य रियल स्टेट के रूप में है जो कुल पारिवारिक संपत्ति का लगभग 86% है।
- एकल संपत्ति में निजी वर्ग की हिस्सेदारी मात्र 9% होने का अनुमान है।
- प्रति व्यक्ति संपत्ति के हिसाब से स्विटजरलैंड का विश्व में प्रथम स्थान है जहां प्रति व्यक्ति संपत्ति वर्र्ष 2017 में 537600 अमेरिकी डॉलर है।
- इसके बाद 402600 अमेरिकी डॉलर के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे तथा 388000 अमेरिकी डॉलर के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका तीसरे स्थान पर है।
- वर्ष 2012 के बाद से कुल वैश्विक पूंजी 6.4% की तीव्र गति से बढ़कर 280 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।
- वैश्विक सम्पत्ति रिपोर्ट (Global Wealth Report, 2017) इस शृंखला की 8वीं रिपोर्ट है।
संबंधित लिंक
https://economictimes.indiatimes.com/news/economy/indicators/india-home-to-245000-millionaires-household-wealth-at-5-trillion/articleshow/61644558.cms
https://www.credit-suisse.com/corporate/en/articles/news-and-expertise/global-wealth-report-2017-201711.html
https://www.credit-suisse.com/corporate/en/research/research-institute/global-wealth-report.html