भारत-श्रीलंका के बीच नौका सेवा का शुभारंभ

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(i) हाल ही में भारत-श्रीलंका के बीच लगभग 40 वर्षों बाद
दोबारा यात्री नौका सेवा का शुभारंभ किया गया।
(ii) दोनों राष्ट्रों के मध्य संचालित हाईस्पीड क्राफ्ट जहाज को
‘चेरियापानी’ नाम दिया गया है।
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) (i) एवं (ii) दोनों
(b) केवल (i)
(c) केवल (ii)
(d) इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

भारत-श्रीलंका के बीच नौका सेवा का शुभारंभ

  • 14 अक्टूबर‚ 2023 को भारत के तमिलनाडु में पूर्वी तट पर नागपट्टिनम और श्रीलंका के उत्तरी प्राप्त कांकेसंथुराई के बीच यात्री नौका सेवा प्रारंभ किया गया है।
  • ध्यातव्य है कि यह इंडो-सीलोन एक्सप्रेस (बोट मेल) वर्ष 1900 से वर्ष 1982 तक चेन्नई और कोलंबो के बीच संचालित होती थी।
  • यद्यपि वर्ष 1982 में श्रीलंका में गृह युद्ध के कारण इसका परिचालन बंद कर दिया गया था।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ‘चेरियापानी’ जहाज नागपट्टिनम से कांकेसंथुराई तक पाक जलडमरू मध्य के रास्ते से यात्रा करेगी।
  • ध्यातव्य है कि भारत रामेश्वरम और तलाईमन्नार के बीच नौका सेवा के संचालन को भी प्रारंभ करने की योजना बना रहा है।

लेखक- विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1967574

https://newsonair.gov.in/News?title=India-and-Sri-Lanka-resume-ferry-service-after-forty-years&id=469403

https://www.hindustantimes.com/india-news/india-sri-lanka-launch-ferry-service-across-palk-strait-after-four-decades-101697293597392.html

https://www.thehindubusinessline.com/news/india-sri-lanka-embark-on-new-chapter-in-diplomatic-economic-ties-pm-modi-on-ferry-service-launch/article67419728.ece