मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दी अंतर विश्वविद्यालय योग केंद्र की स्थापना को मंजूरी

प्रश्न-निम्नलिखित कथनों में कौन सही नहीं है?
(a) स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान बंगलुरू में है।
(b) यह एक डीम्ड विश्वविद्यालय है।
(c) डॉ. एच.आर. नागेंद्र इस विश्वविद्यालय के कुलपति हैं।
(d) इस विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर की गई।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 21 जून, 2018 को चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एक अंतर विश्वविद्यालय योग केंद्र की स्थापना को मंजूरी दी।
  • इसकी घोषणा केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा की गई।
  • डॉ. एच.आर. नागेंद्र इस विश्वविद्यालय के कुलपति हैं।
  • इस विश्वविद्यालय की स्थापना स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान, बंगलुरू में की जाएगी। यह एक डीम्ड विश्वविद्यालय होगा।

संबंधित लिंक…
https://www.business-standard.com/article/pti-stories/hrd-nod-to-inter-university-yoga-centre-in-s-vyasa-varsity-118062100927_1.html
https://www.indiatoday.in/pti-feed/story/hrd-nod-to-inter-university-yoga-centre-in-s-vyasa-varsity-1266378-2018-06-21
http://svyasa.edu.in/vyasa-hub/arogyadhama/