मैन बुकर पुरस्कार, 2014

प्रश्न- निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1- वर्ष 2014 से इस पुरस्कार के लिए सभी देशों के ऐसे लेखक अर्ह हैं जिनकी रचना मूल रूप से अंग्रेजी में हो और यूनाइटेड किंगडम में प्रकाशित हो।
2- पहली बार यह पुरस्कार राष्ट्रमंडल से बाहर किसी देश के नागरिक को प्राप्त हुआ है।
3- वर्ष 2014 का बुकर पुरस्कार ‘रिचर्ड फ्लेनगन’ (Richard Flanagan) को प्राप्त हुआ है।
4- रिचर्ड फ्लेनगन 2002 का राष्ट्रमंडल लेखक पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) 1, 2 और 3
(c) केवल 1 एवं 4 (d) 1, 3 और 4
उत्तर-d

संबंधित तथ्य

  • 46 वर्षों के मैन बुकर पुरस्कार के इतिहास में पहली बार 2014 से सभी देशों के अंग्रेजी लेखकों को अर्ह माना गया है।
  • वर्ष 2014 से पूर्व यह पुरस्कार केवल यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड एवं राष्ट्रमंडल देशों के अंग्रेजी भाषा के लेखकों को प्रदान किया जाता था।
  • वर्ष 2014 का पुरस्कार ऑस्ट्रेलिया के रिचर्ड फ्लेनगन को उनकी पुस्तक ‘‘द नैरो रोड टू द डीप नॉर्थ’’(The Narrow Road to the Deep North) के लिए प्रदान किया गया है।
  • यह उपन्यास थाईलैंड-बर्मा स्थित डेथ रेलवे के निर्माण की पृष्ठभूमि में एक प्रेम कहानी पर आधारित है।
  • ऑस्ट्रेलिया एक राष्ट्रमंडल देश है, अतः कथन 2 असत्य है।
  • मैन बुकर पुरस्कार की अल्प-सूचीबद्ध (Shortlisted) 6 पुस्तकों में से एक कलकत्ता में जन्मे ब्रिटिश लेखक नील मुखर्जी की ‘‘द लाइव्स ऑफ अदर्स’’ (The Lives of Others) भी है।