युद्ध अभ्यास-2016

INDO-US JOINT MILITARY EXERCISE YUDH ABHYAS-2016

प्रश्न-14-27 सितंबर, 2016 के मध्य भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच कहां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास-2016’ आयोजित किया जा रहा है?
(a) विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश
(b) जैसलमेर, राजस्थान
(c) चौबटिया, उत्तराखंड
(d) कांडला, गुजरात
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 14-27 सितंबर, 2016 के मध्य भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2016’ (Yudh Abhyas-2016) चौबटिया, उत्तराखंड में आयोजित किया जा रहा है।
  • यह प्रशिक्षण अभ्यास अमेरिकी सेना ने प्रशांत साझेदारी कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2004 में शुरू किया था।
  • ‘युद्ध अभ्यास-2016’ भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग का 12वां संस्करण है।
  • इससे पूर्व वर्ष 2014 में चौबटिया छावनी में दोनों देशों की सेनाओं ने संयुक्त युद्धाभ्यास किया था।
  • दो सप्ताह तक चलने वाले इस संयुक्त युद्धाभ्यास में अमेरिकी सेना की लगभग 225 सैन्य कर्मियों की एक टुकड़ी और इतनी भारतीय सेना के कांगो ब्रिगेड की टुकड़ी भाग ले रही हैं।
  • संयुक्त युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं विपरीत परिस्थितियों में आतंकवाद से निपटने का अभ्यास करेंगी।
  • गत वर्ष (2015) में यह अभ्यास अमेरिका के संयुक्त बेस ‘लेविस मेककॉर्ड’ (Lewis Macchord) में हुआ था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=149799
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=126091