प्रश्न-15-26 नवंबर‚ 2021 के मध्य किन देशों की सेनाओं के बीच ‘युद्धाभ्यास शक्ति-2021’ का आयोजन किया जा रहा है?
(a) भारत एवं श्रीलंका
(b) भारत एवं यूएसए
(c) भारत एवं जापान
(d) भारत एवं फ्रांस
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 15-26 नवंबर‚ 2021 के मध्य भारत एवं फ्रांस की सेनाओं के बीच द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास ‘युद्धाभ्यास शक्ति 2021’ का छठा संस्करण फ्रेजस‚ फ्रांस‚ (Frejus, France) में आयोजित किया जा रहा है।
- गोरखा राइफल्स इन्फ्रैंट्री बटालियन की एक प्लाटून इस द्विपक्षीय अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व कर रही है।
- वहीं छठी लाइट आर्मर्ड ब्रिगेड की 21वीं मरीन इन्फ्रैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा फ्रांसीसी पक्ष का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है।
- यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के तहत अर्ध-शहरी इलाके की पृष्ठभूमि में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित करेगा।
- जिसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना है।
- इस अभ्यास का 5वां संस्करण 31 अक्टूबर से 13 नवंबर‚ 2019 तक महाजन फील्ड फायरिंग रेंज‚ राजस्थान में फॉरेन ट्रेनिंग नोड में आयोजित किया गया था।
- गौरतलब है कि भारत और फ्रांस के मध्य तीन द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास किया जाता है।
- भारतीय वायुसेना के साथ अभ्यास ‘गरूड़’।
- भारतीय नौसेना के साथ अभ्यास ‘वरूण’
- भारतीय थल सेना के साथ अभ्यास ‘शक्ति’।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…