प्रश्न-अभी हाल ही में रेल मंत्रालय द्वारा राजधानी, दूरंतो और शताब्दी ट्रेनों के लिए फ्लेक्सी किराया प्रणाली शुरू करने का निर्णय किया गया है। इस प्रणाली के तहत नई दरें कब से लागू की जाएंगी?
(a) 7 सितंबर, 2016
(b)8 सितंबर, 2016
(c) 9 सितंबर, 2016
(d)10 सितंबर, 2016
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 7 सितंबर, 2016 को रेल मंत्रालय द्वारा राजधानी, दूरंतो और शताब्दी ट्रेनों के लिए फ्लेक्सी किराया प्रणाली शुरू करने का निर्णय किया गया।
- इस नई प्रणाली के तहत पहले 10 प्रतिशत सीटें मौजूदा दर पर मिलेंगी, किन्तु इन सीटों के भरने पर आगे 10 प्रतिशत सीटों के लिए 10 प्रतिशत अधिक किराया देना होगा।
- इस प्रकार 10-10 प्रतिशत के अनुपात में 10 प्रतिशत किराए की वृद्धि तब तक होगी जब तक यह 50 प्रतिशत तक नहीं पहुंच जाती है।
- यह नई दरें 9 सितंबर से लागू होंगी।
- प्रथम श्रेणी (वातानुकूलित) और एक्जीक्यूटिव श्रेणी की मौजूदा दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- आरक्षण शुल्क, सुपर फास्ट चार्ज, कैटरिंग शुल्क, सेवाकर आदि जैसे अन्य पूरक प्रभार अलग से लागू किए जाएंगे।
- चार्ट बनाते समय खाली रह गयी बर्थ की तत्काल बुकिंग की जाएगी।
- उच्च श्रेणी का विकल्प अपनाने पर यदि निम्न श्रेणी का किराया उच्च श्रेणी से अधिक हो जाता है तो इसकी सूचना यात्री को दी जाएगी।
- किसी विशेष ट्रेन हेतु प्रत्येक श्रेणी के अंतिम मूल्यों का आरक्षण चार्ट पर प्रिंट किया जाएगा।
- इन ट्रेनों में तत्काल कोटे हेतु निर्धारित बर्थ की वर्तमान सीमा को मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित किया जाएगा किन्तु तत्काल प्रभार के रूप में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- तत्काल कोटे के तहत आवंटित बर्थों को सभी श्रेणियों के लिए (2 एस, एसएल, 2 ए, 3 ए, और सीसी) के आधार मूल्य के 1.5 गुना की दर पर बुक किया जाएगा।
- इन रेल सेवाओं में कोई प्रीमियम तत्काल कोटा नहीं होगा।
- संबंधित रियायती टिकट हेतु लागू सामान्य रियायत उपरोक्त प्रणाली के अनुसार प्रत्येक चरण में टिकट के आधार किराए पर स्वीकार्य होगी।
- वर्तमान रिफंड के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- उपरोक्त श्रेणी की ट्रेनों के संबंध में अन्य सभी नियम व शर्तें बिना किसी परिवर्तन के जारी रहेंगी।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=54017
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=149606
http://economictimes.indiatimes.com/industry/transportation/railways/railways-introduces-surge-pricing-for-rajdhani-duronto-and-shatabdi-trains/articleshow/54061383.cms