रामेश्वर ठाकुर

प्रश्न-अभी हाल ही में 15 जनवरी, 2015 को किस कांग्रेसी नेता व पूर्व राज्यपाल का निधन हो गया-
(a) रामेश्वर ठाकुर
(b) राम नरेश यादव
(c) सूरज भान
(d) विष्णु कान्त शास्त्री
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 15 जनवरी, 2015 को स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व राज्यपाल व कांग्रेसी नेता रामेश्वर ठाकुर (Rameshwar Thakur) का दिल्ली स्थित मोतीबाग निकेतन, आनंद निवास में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे।
  • रामेश्वर ठाकुर का जन्म 28 जुलाई, 1927 को झारखंड में हुआ था।
  • वर्ष 1966-67 में रामेश्वर ठाकुर भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (The Institute of Chartered Accountants of India) के अध्यक्ष पद पर रहे।
  • वर्ष 2004-2007 तक रामेश्वर ठाकुर उड़ीसा के राज्यपाल, वर्ष 2006-2007 तक आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, वर्ष 2007-2009 तक कर्नाटक के राज्यपाल तथा 2009-2001 तक मध्य प्रदेश के राज्यपाल के पद पर रहे।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://presidentofindia.nic.in/press-release-detail.htm?1317
http://orissa.gov.in/emagazine/Orissareview/dec2004/englishPdf/biodataoframeshwarthakur.pdf
http://en.wikipedia.org/wiki/Rameshwar_Thakur