रायडर कप‚ 2021

Ryder Cup 2021

प्रश्न-26 सितंबर‚ 2021 को अमेरिका की गोल्फ टीम ने यूरोप की टीम को पराजित कर रायडर कप जीत लिया। अमेरिकी गोल्फ टीम के कप्तान कौन थे?
(a) फिल मिकेल्सन
(b) स्टीव स्ट्राइकर
(c) डस्टिन जॉनसन
(d) कोलिन मोरिकावा
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 24-26 सितंबर‚ 2021 के मध्य प्रतिष्ठित गोल्फ टीम प्रतियोगिता रायडर कप (Ryder Cup), 2021 (43वां संस्करण) हेवेन‚ विस्कॉन्सिन‚ संयुक्त राज्य अमेरिका में संपन्न हुई।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम ने यूरोप की टीम को 19-9 से पराजित कर रायडर कप जीत लिया।
  • वर्ष 1967 के बाद यह सबसे बड़े अंतर से जीत है।
  • अमेरिकी खिलाड़ियों ने 12 एकल मुकाबलों में से 8 एकल मुकाबलों में जीत हासिल की।
  • अमेरिकी गोल्फ टीम के कप्तान स्टीव स्ट्राइकर थे।
  • पैड्रेग हैरिंगटन यूरोपीय गोल्फ टीम के कप्तान थे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.firstpost.com/sports/ryder-cup-2021-usas-young-guns-shine-beat-europe-19-9-to-reclaim-trophy-10001181.html
https://progolfnow.com/2021/09/26/2021-ryder-cup-winners-losers-whistling-straits/