राष्ट्रमंडल युवा खेल-2015

commonwealth youth games-2105

प्रश्न-राष्ट्रमंडल युवा खेल-2015 का आयोजन कहां किया गया?
(a) पुणे, भारत
(b) ग्लासगो, स्कॉटलैंड
(c) बीजिंग, चीन
(d) एपिया, समोआ
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • राष्ट्रमंडल खेल (CYG-Commonwealth Youth Games) के 5वें संस्करण का आयोजन 5-11 सितंबर, 2015 के मध्य एपिया, समोआ (SAMOA) में किया गया।
  • 7 दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में 14-18 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 930 एथलीटों ने 9 खेलों के 107 स्पर्धा में प्रतिभाग किया।
  • प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया ने 24 स्वर्ण, 19 रजत व 19 कांस्य पदक सहित कुल 62 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • टूर्नामेंट पदक तालिका में शीर्ष पांच स्थान प्राप्तकर्ता देशों का विवरण निम्नवत है-
क्रमांकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1ऑस्ट्रेलिया24191962
2दक्षिण अफ्रीका1371535
3इंग्लैंड12161644
4मलेशिया113317
5भारत94619
    • प्रतियोगिता में भारत के 9 स्वर्ण पदक विजेताओं का विवरण निम्नवत है-
    • क्रम. नाम/विजेता- स्पर्धा/खेल- समय/भार
      1.तेजस्विन शंकर- ऊंची कूद (पुरुष)- 2.14 मीटर
      2. मोहम्मद हदीश- भाला फेंक-(पुरुष)-79.29 मीटर
      3. प्राची सिंह-तीरंदाजी -(महिला रिकर्व बो-व्यक्तिगत)
      4. शशि कुमार मुकुन्द-टेनिस (पुरुष एकल)
      5. ध्रुथी टाटाचर वेनुगोपाल-टेनिस (महिला एकल)
      6. शशि कुमार मुकुन्द व ध्रुथी टाटाचर वेनुगोपाल-टेनिस (मिश्रित युगल)
      7. जमजंग देरु-भारोत्तोलन-(56 किग्रा भार वर्ग, पुरुष)- 237 किग्रा भार
      8. दीपक लाथेर-भारोत्तोलन (62 किग्रा भार वर्ग, पुरुष)-258 किग्रा भार
      9. प्राची सिंह व पेंटीलिडेस थॉमस-तीरंदाजी (मिश्रित युगल)
    • इस प्रतियोगिता में 9 खेलों-तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, रग्बी सेवेन्स, मुक्केबाजी, लॉन बॉउल्स, स्क्वॉश, टेनिस, व भारोत्तोलन को शामिल किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thecgf.com/cyg/Samoa-CYG2015-Results.pdf
http://www.samoacyg2015.ws/?p=1266