विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस

प्रश्न-23 अप्रैल‚ 2022 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाया गया। इस वर्ष किस शहर को विश्व पुस्तक राजधानी चुना गया?
(a) नई दिल्ली
(b) इंचियोन
(c) ग्वाडलजारा
(d) शंघाई
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 23 अप्रैल‚ 2022 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस’ (World Book and Copyright Day) मनाया गया।
  • उद्देश्य-पुस्तकों के अध्ययन एवं कापीराइट के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
  • इस वर्ष मैक्सिको के ग्वाडलजारा (Guadalajara) शहर को विश्व पुस्तक राजधानी (World Book Capital) चुना गया।
  • वर्ष 1995 में पेरिस में आयोजित यूनेस्को की सामान्य सभा में प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया था।
  • 23 अप्रैल विश्व साहित्य में एक प्रतीकात्मक तिथि है।
  • क्योंकि 23 अप्रैल‚ 1616 को ही तीन महान साहित्यकार विलियम सेक्सपियर‚ मिगुएल डी सर्वांटेस और इंका गार्सिलासो डे ला वेगा का निधन हुआ था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक-

https://en.unesco.org/commemorations/worldbookday