वीरता पुरस्कार‚ 2023

प्रश्न – 14 अगस्त‚ 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 76 वीरता पुरस्कारों को स्वीकृति दी। इसमें कितने व्यक्तियों को ‘कीर्ति चक्र’ सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई?
(a) 3
(b) 4
(c) 6
(d) 8
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

  • इसमें चार कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)‚ पांच मरणोपरांत सहित 11 शौर्य चक्र‚ 2 (दो) बार टू सेना मेडल (वीरता)‚ 52 सेना पदक (वीरता) 3 नौसेना पदक (वीरता) और 4 वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं।

घोषित प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-
कीर्ति चक्र

  1. दिलीप कुमार दास‚ सीआरपीएफ मरणोपरांत‚ MHA
  2. राजकुमार यादव सीआरपीएफ मरणोपरांत‚ MHA
  3. बब्लू रभा‚ सीआरपीएफ‚ मरणोपरांत‚ MHA
  4. शंभू रॉय‚ सीआरपीएफ‚ मरणोपरांत‚ MHA

शौर्य चक्र

  • मेजर विजय वर्मा‚ सेना
  • मेजर विकास भांबू मरणोपरांत‚ सेना
  • मेजर मुस्तफा बोहरा‚ मरणोपरांत‚ सेना
  • मेजर सचिन नेगी‚ सेना
  • मेजर राजेंद्र प्रसाद जाट‚ सेना
  • मेजर रविंदर सिंह रावत‚ सेना
  • विवेक सिंह तोमर‚ मरणोपरांत‚ सेना
  • भीम सिंह‚ सेना
  • कुलभूषण मंटा‚ मरणोपरांत‚ सेना
  • सैफुल्लाह कादरी (मरणोपरांत) MHA ।
  • गामित मुकेश कुमार‚ MHA

लेखक _विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1948651