प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शक्ति सिन्हा को नेहरु स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय का निदेशक नियुक्त किया। यह स्थित है-
(a) जयपुर
(b) बंगलुरु
(c) इलाहाबाद
(d) नई दिल्ली
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 29 सितंबर, 2016 को केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शक्ति सिन्हा को नई दिल्ली स्थित नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय का निदेशक नियुक्त किया।
- इस पद पर वह महेश रंगराजन का स्थान ग्रहण करेंगे जिन्होंने सितंबर, 2015 में अपने पद से त्यागपत्र दिया था।
- नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय पं. जवाहरलाल नेहरू की याद में स्थापित संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संस्था है।
- यह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री का आवास था।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/news/national/shakti-sinha-to-head-nehru-memorial-museum-and-library/article9163918.ece
http://indianexpress.com/article/india/india-news-india/ex-ias-officer-shakti-sinha-is-new-nehru-memorial-director-3056909/
http://bureaucracybuzz.com/2016/09/30/retired-ias-officer-shakti-sinha-appointed-directornehru-memorial-museum-and-library/