शहरी जीवन क्षमता सूचकांक

Quality of life in 116 major cities to be assessed; City Liveability Index launched

प्रश्न-हाल ही में किस शहरी विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2016-17 के दौरान शहरी सुधारों के कार्यान्वयन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 16 राज्यों को 500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। इस सूची में शीर्ष स्थान पर कौन राज्य है?
(a) ओडिशा
(b) आंध्र प्रदेश
(c) छत्तीसगढ़
(d) झारखंड
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 23 जून, 2017 को शहरी विकास मंत्रालय द्वारा 116 बड़े शहरों में जीवन गुणवत्ता को मापने हेतु ‘शहरी जीवन क्षमता सूचकांक’ का शुभारंभ किया गया।
  • इसमें स्मार्ट सिटी, राजधानियां एवं 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहर शामिल हैं।
  • देश में इस प्रकार का यह पहला सूचकांक है जिसको लागू करके शहरी आधारभूत ढांचे का 79 व्यापक मानदंडों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
  • इन मानदंडों में सड़कों की उपलब्धता, शिक्षा और स्वास्थ्य की देख-रेख, गतिशीलता, रोजगार के अवसर, आपातकालीन अनुक्रिया, शिकायत निवारण, प्रदूषण, खुले और हरित वातावरण की उपलब्धता, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन के अवसर इत्यादि शामिल हैं।
  • इस अवसर पर शहरी विकास मंत्रालय ने वर्ष 2016-17 के दौरान शहरी सुधारों के कार्यान्वयन में बेहतर प्रदर्शनकर्त्ता 16 राज्यों को 500 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की।
  • इसका निर्धारण ई-गर्वर्नेंस, लेखा परीक्षण, कर राजस्व संचयन और कर संशोधन नीति, ऊर्जा और जल लेखा परीक्षा, संसाधन गतिशीलता हेतु राज्य स्तरीय वित्तीय मध्यस्थ स्थापित करना और ऋण मूल्यांकन जैसे सुधारों की प्रगति के आधार पर किया गया।
  • 96.06 प्रतिशत अंकों के साथ आंध्र प्रदेश ने इस सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • आंध्र प्रदेश के बाद इस सूची में शीर्ष 5 राज्य हैं- ओडिशा (95.38 प्रतिशत), झारखंड (91.98 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (91.37 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (90.20 प्रतिशत) और तेलंगाना (86.92 प्रतिशत)।
  • 70.67 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तर प्रदेश इस सूची में 14वें स्थान पर रहा।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=65670
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=166859
http://www.livemint.com/Politics/hYtNwGvVo9IQBCmwyRFfVM/Govt-launches-index-to-rank-116-cities-on-quality-of-life.html
http://indianexpress.com/article/india/government-launches-index-to-rank-116-cities-on-quality-of-life-4719109/