सरोज खान

Saroj Khan

प्रश्न-3 जुलाई, 2020 को सरोज खान का निधन हो गया। वह थीं-
(a) संगीतकार
(b) अभिनेत्री
(c) कोरियोग्राफर
(d) फैशन डिजाइनर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 3 जुलाई, 2020 को प्रसिद्ध बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान (पूर्व नाम- निर्मला नागपाल) का निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं।
  • उनका जन्म 20 नवंबर, 1948 को महाराष्ट्र में हुआ था।
  • उन्हें अपने करियर में 2 हजार से अधिक गीतों को कोरियोग्राफ करने का श्रेय जाता है।
  • उन्होंने ‘गीता मेरा नाम’ (1974) फिल्म में पहली बार स्वतंत्र कोरियोग्राफर के रूप में काम किया था।
  • उन्हें ‘मिस्टर इंडिया (1987) के गाने ‘हवा हवाई’ से काफी लोकप्रियता मिली।
  • उनके द्वारा की गई अन्य लोकप्रिय फिल्मों में ‘बाजीगर’, ‘मोहरा’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘परदेश’, ‘सोल्जर’, ‘ताल’, ‘वीर-जारा’, ‘डॉन’, ‘सांवरिया’, ‘लगान’, ‘गुरु’, ‘देवदास’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ और ‘मणिकर्णिका’ शामिल हैं।
  • उनकी आखिरी फिल्म कलंक (2019) थी जिसमें उन्होंने माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया ‘तबाह हो गए’ गाने को कोरियोग्राफ किया था।
  • उन्हें तीन बार बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिया गया था।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://en.wikipedia.org/wiki/Saroj_Khan
https://www.imdb.com/title/tt6988116/?ref_=nm_flmg_msc_1