प्रश्न-10 अक्टूबर‚ 2021 को 77वां अंतरराष्ट्रीय गोल करके सुनील क्षेत्री ने महान फुटबॉलर पेले की बराबरी की। यह उपलब्धि क्षेत्री ने किस देश के विरुद्ध हासिल की है?
(a) बांग्लादेश
(b) भूटान
(c) नेपाल
(d) श्रीलंका
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 10 अक्टूबर‚ 2021 को 77अंतरराष्ट्रीय गोल करके सुनील क्षेत्री ने महान फुटबॉलर पेले की बराबरी की।
- यह उपलब्धि क्षेत्री ने सैफ चैंपियनशिप में नेपाल के विरुद्ध 83 वें मिनट में गोल करके हासिल की।
- यह उपलब्धि सुनील क्षेत्री ने भारत की तरफ से खेलते हुए अपने 123 वें मैच में हासिल की है।
- सक्रिय फुटबॉलरों की सूची में सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में अब वह संयुक्त अरब अमीरात के अली मबखौत के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है।
- सक्रिय फुटबॉलरों में 112 गोल के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर तथा लियोनेल मेसी 79 गोल के साथ दूसरे स्थान पर है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…