हाशिम अंसारी

Babri litigant Hashim Ansari passes away

प्रश्न-हाल ही में हाशिम अंसारी का निधन हो गया। वह किस विवाद से जुड़े थे?
(a) गोधरा दंगा विवाद
(b)बाबरी मस्जिद विवाद
(c) सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ विवाद
(d)शाहबानो बेगम विवाद
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 20 जुलाई, 2016 को राम जन्म भूमि- बाबरी मस्जिद मामले में पक्षकार हाशिम अंसारी का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।
  • हाशिम अंसारी वर्ष 1949 से बाबरी मस्जिद विवाद से जुड़े थे।
  • वह सुन्नी केंद्रीय वक्फ बोर्ड द्वारा फैजाबाद दीवानी अदालत में दायर अयोध्या मामले के मुकदमे वर्ष 1961 में कुछ अन्य लोगों के साथ प्रमुख वादी बने थे।
  • हाशिम अंसारी के आलावा मोहम्मद फारुख शहाबुद्दीन तथा अन्य चार इस मामले में वादी थे।
  • हाशिम अंसारी फैजाबाद दीवानी अदालत में यह मामला दायर कराने वाले पहले व्यक्ति थे।
  • गौरतलब है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वर्ष 2010 में इस मुकदमे का एकमत से फैसला सुनाया था।
  • उच्च न्यायालय ने अयोध्या में विवादित स्थल का एक तिहाई हिस्सा निर्मोही अखाड़े को तथा बाकी दो तिहाई हिस्सा वक्फ बोर्ड और राम लला का प्रतिनिधित्व करने वाले पक्ष के बीच बराबर बांट दिया गया था।
  • वर्तमान में यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/babri-case-oldest-litigant-mohd-hashim-ansari-dies-116072000133_1.html
http://www.thehindu.com/news/national/other-states/oldest-babri-litigant-hashim-ansari-passes-away/article8874156.ece
http://khabar.ndtv.com/news/blogs/blog-post-on-hashim-ansari-who-died-on-20th-july-2016-1433792
http://www.bbc.com/hindi/india/2016/07/160720_hashim_ansari_death_sk<