प्रश्न-वर्ष 2018 में होने वाले हॉकी विश्वकप (पुरुष) में अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन ने किन दो भारतीयों को अंपायरों के पैनल में शामिल किया है?
(a) के मुनप्पा, जावेद शेख
(b) रघु प्रसाद, जावेद शेख
(c) रघु प्रसाद, अल्ताफ रजा
(d) बलविंदर सिंह, मुहम्मद आलम
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 19 दिसंबर, 2017 को अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन (FIH-International Hockey Federation) द्वारा भारत के रघु प्रसाद और जावेद शेख को अगले वर्ष भुवनेश्वर में होने वाले पुरुष हॉकी विश्वकप में अंपायरों के पैनल में शामिल करने की घोषणा की गई।
- इस अवसर पर एफआईएच ने सभी पांचों महाद्वीपों के 19 देशों से 25 मैच अधिकारियों की भी घोषणा की।
- वर्ष 2018 में लंदन में आयोजित किए जाने वाले महिला हॉकी विश्व कप के लिए भी मैच अधिकारियों की नियुक्ति की गई।
- ज्ञातव्य है कि वर्ष 2018 में आयोजित किए जाने वाले हॉकी विश्व कप (पुरुष) की मेजबानी भवुनेश्वर, ओडिशा (भारत) को मिली है।
- महिला हॉकी विश्व कप लंदन के क्वीन एलीजाबेथ ओलंपिक पार्क में 21 जुलाई से 5 अगस्त, 2018 के मध्य और पुरुष हॉकी विश्वकप 28 नवंबर से 16 दिसंबर, 2018 के मध्य आयोजित होगा।
संबंधित लिंक
http://www.fih.ch/events/world-cup/world-cup-2018/hockey-world-cup-bhubaneswar-2018-m/news/latest-news/fih-announces-officials-for-odisha-hockey-men-s-world-cup-bhubaneswar-2018/
http://www.fih.ch/events/world-cup/world-cup-2018/hockey-world-cup-london-2018-w/news/latest-news/fih-announces-officials-for-vitality-hockey-women-s-world-cup-london-2018/